Diwali Rangoli Designs: दीपावली एक ऐसा त्योहार है, जिसका प्रतीक्षा लोग सालोंभर करते हैं। अंधकार पर प्रकाश की जीत का यह त्योहार ढेरों खुशियां लेकर आता है और लोग इस मौके पर अपने घर को विशेष सजाते संवारते हैं। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी इस दिन की जाती है। यदि आप भी इस विशेष अवसर पर घर के बाहर और अंदर अच्छी रंगोली डिजाइन(easy rangoli designs for diwali) बनाना चाहते हैं तो हम आपकी सहायता कर सकते हैं। यहां कुछ ऐसे डिजाइन आइडियाज शेयर किए गए हैं, जो घर की सुंदरता को बढ़ाएगी ही, इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगेगा। यही नहीं, आप कई चीजों को रंगोली बनाने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। जानते हैं कैसे।
रंगबिरंगी रंगोली-
आप इस तरह खूबसूरत रंगों वाली रंगोली घर के दरवाजे या पूजाघर के सामने बना सकते हैं। दीप, फूल, पत्तियों से सजा यह रंगोली घर में रौनक बढ़ाने का काम करेगी। दीपावली के लिए ऐसे रंगबिरंगी रंगोली परफेक्ट है। ऐसे रंग आपको बाजार में बड़ी सरलता से मिल जाएंगे।
आप पुरानी चूडि़यों, गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी जैसे अनाज, दीप और तरह-तरह के रंगों की सहायता से ऐसी रंगोली बनाएं और इस पर पीपल के पत्तों से गणेश आकार बनाएं। वाकई आपकी रंगोली यूनिक लगेगी और सभी प्रशंसा करेंगे।
चावल की रंगोली-
आप यदि कुछ स्पेशल रंगोली बनाना चाहते हैं और तो घर में पड़े चावल की सहायता से इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। यदि आप चाहें तो चावल को एक दो दिनों पहले भिन्न-भिन्न रंगों में रंग लें और धूप में सिखा दें। फिर इनसे रंगोली बनाएं।
सफेद रंगोली बनाएं-
अगर आप ट्रेडिशनल रंगोली बनाना चाहते हैं तो सफेद चावल को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इसकी सहायता से रंगोली बनाएं और कुमकुम, हल्दी के साथ मैच बनाकर पारंपरिक डिजाइन तैयार करें।
दीप से सजाएं रंगोली –
अगर आप रंगोली पर इस तरह बाजार में मिलने वाले कैंडल दीप सजा दें तो रंगोली की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। ऐसे दीप आपको बाजार में बड़ी सरलता से मिल जाएंगे।
रंगों के साथ करें एक्सपेरिमेंट-
वैसे तो दिवाली या हिन्दू त्योहारों में लाल, पीला, नारंगी रंगों को प्रयोग काफी किया जाता है, लेकिन यदि आप अपने घर की रंगोली को थोड़ा ट्विस्ट देना चाहते हैं तो नए रंगों का प्रयोग करें। आप नीला, हरा, बैंगनी जैसे रंगों से रंगोली बना सकते हैं। इस तरह आपकी रंगोली औरों से काफी अलग दिखेगी और सभी आपकी क्रिएटिविटी की प्रशंसा भी करेंगे।