आखिर कब्रिस्तान में आधी रात को जाकर क्यों चिल्लाते थे Kadar Khan ? वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे तोते
Samachar Nama Hindi October 22, 2024 01:42 PM

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता और कॉमेडियन कादर खान का आज जन्मदिन है। उनका जन्म भारत में नहीं बल्कि 22 अक्टूबर 1937 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। कादर खान एक पठान थे, बाद में उनका परिवार काबुल से आकर मुंबई में बस गया। उन्हें दुनिया को अलविदा कहे हुए काफी समय हो गया है, लेकिन जब भी उनका नाम लिया जाता है, तो उनकी फिल्में और उनकी एक्टिंग याद आती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कादर खान का कब्रिस्तान से एक अनोखा रिश्ता है। बचपन में वह हर रात वहां जाकर चीखते थे। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की दर्दनाक कहानी क्या थी...


कादर खान बेहद गरीब परिवार से थे, लेकिन उनकी मां ने कभी गरीबी को उनकी पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दिया। इसके चलते उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की। कॉलेज में पढ़ाने के दौरान कादर खान ने नाटकों में भी काम करना शुरू कर दिया और डायलॉग आदि भी लिखते थे। वह अक्सर रात में कब्रिस्तान जाते थे और वहां जोर-जोर से चीखकर प्रैक्टिस करते थे। एक बार टॉर्च की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ी। टॉर्च दिखाने वाले व्यक्ति ने कादर खान से पूछा कि तुम यहां क्या कर रहे हो? कादर खान ने जवाब दिया कि मैं दिन में जो भी पढ़ता हूं, रात को यहां आकर प्रैक्टिस करता हूं। उस व्यक्ति ने कादर खान को एक्टिंग करने की सलाह दी। वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले अशरफ खान थे।


3 तीनों भाइयों की मौत के बाद डर गई थीं मां

कादर खान के पिता मुस्लिम थे, उनकी मां इकबाल बेगम ब्रिटिश इंडिया से थीं। कादर खान के तीन बड़े भाई भी थे, लेकिन तीनों की आठ साल की उम्र तक मौत हो गई थी। इसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गए और फिर उन्होंने मुंबई में ही अपना फिल्मी करियर बनाया, लेकिन 31 दिसंबर 2018 को कनाडा में उनकी मौत हो गई।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.