Aaj Ka Toss Kaun Jeeta, SL vs WI 2nd ODI: बारिश ने दोबारा किया कमबैक, टॉस में हो सकती है देरी
Times Now Navbharat October 24, 2024 08:42 AM

SL vs WI 2nd ODI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज (23 अक्टूबर 2024) को खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन श्रीलंका के पल्लेकेले स्थित पल्लेकेले स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में श्रीलंका की कप्तानी चरित असलांका कर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के पास है।



सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 31 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। इस मुकाबले में श्रीलंका के चरिथ असलंका ने कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 71 गेंदों पर 77 रन बनाए थे, जबकि निसांन मदुशंका ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड ने 82 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम दमदार वापसी करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि टॉस किसने जीता है। फिलहाल बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है। आइए जानते हैं कि टॉस कब हो सकता है।




श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टॉस का समय (SL vs WI Toss Time Today)
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज के मैच का टॉस दोपहप 2.00 बजे होगा।

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टॉस की जगह (SL vs WI Toss Venue Today)
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज का मुकाबला पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज आज का टॉस किसने जीता (SL vs WI Toss Win Today)
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज का मैच के टॉस के विजेता का नाम अपडेट किया जा रहा है। फिलहाल बारिश के चलते मैदान गिला है और कवर रखे हुए हैं।
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.