Rajasthan: भजनलाल शर्मा ने अब उपचुनाव को लेकर किया है ये आह्वान
samacharjagat-hindi October 25, 2024 02:42 PM

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश में कई स्थानों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि जहाँ जा रहा हूँ, कमल खिलता पा रहा हूँ।

आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए आगामी उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का आह्वान किया। सभा में उमड़ा यह अपार जनसागर द्योतक है कि देवली-उनियारा सहित राजस्थान की समस्त उपचुनाव सीटों पर सुशासन, सुरक्षा और विकास का कमल खिलना निश्चित है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

दौसा का विश्वास, भाजपा के साथ
वहीं इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि दौसा का विश्वास, भाजपा के साथ। आगामी राजस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर दौसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा की नामांकन सभा को संबोधित किया व देवतुल्य जनता जनार्दन से उन्हें विजयश्री का आशीष प्रदान करते हुए हर बूथ पर राष्ट्रवाद का कमल खिलाने का आह्वान किया। नामांकन सभा में उमड़े इस ऐतिहासिक जनसैलाब से स्पष्ट है कि यहां का जन-जन मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास रखता है और इसी विश्वास के साथ आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजय का नया कीर्तिमान रचेगी।

रामगढ़ की जनता का कहना है, वोट तो केवल भाजपा को ही देना है
एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि रामगढ़ की जनता का कहना है, वोट तो केवल भाजपा को ही देना है। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रामगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह की नामांकन सभा में देवतुल्य जनता जनार्दन को संबोधित किया। सभा में उमड़े इस अथाह जनसैलाब का यह अपार स्नेह, अटूट विश्वास और प्रचंड समर्थन रामगढ़ के सभी बूथों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय का उद्घोष कर रहा है।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.