IND VS NZ 2nd Test Live दूसरे दिन का खेल शुरू, टीम के लिए बल्लेबाज दिखाएंगे जलवा
Samachar Nama Hindi October 25, 2024 11:42 PM

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां  मुकाबले में शुक्रवार को दूसरा दिन है। बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट खोकर 16 रन बनाए थे, क्रीज पर शुभमन गिल 10 और यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 243 रन पीछे है। पहले दिन भारतीय स्पिनर गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके महफिल लूटी।

अब दूसरे दिन बल्लेबाजों पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी।  टीम इंडिया की निगाहें सबसे पहले न्यूजीलैंड के स्कोर की बराबरी पर पर होंगी और इसके बाद वह बढ़त भी लेना चाहेगी।जानकारी के लिए बता दें कि मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।

न्यूजीलैंड वाशिंगटन सुंदर और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के आगे 259 रनों पर पहली पारी में सिमट गई थी।न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में डेवोन कॉनवे ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया।  उन्होंने 141 गेंदों में 76 रन बनाए, वहीं 11 चौके भी जड़े।

रचिन रविंद्र ने 105 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। मिशेल सेंटनर के बल्ले से भी 33 रन की पारी निकली। दूसरी ओर भारत के लिए सबसे ज्यादा सात विकेट वाशिंगटन सुंदर ने घातक प्रदर्शन करते हुए लिए।वहीं आर अश्विन ने तीन विकेट लेने का काम किया।भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।टीम इंडिया को बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हार मिली थी।इसलिए भारत के लिए अब करो या मरो की जंग है।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.