गैस चेंबर बनी दिल्ली! बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचा वायु प्रदूषण, आनंद विहार में AQI 400 के पार
Navjivan Hindi October 27, 2024 04:42 PM

दिवाली के नजदीक आते ही देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर की ओर रुख करने लगा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 405 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, इसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

वहीं, अक्षरधाम मंदिर के पास एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। CPCB के अनुसार, ITO और आसपास के इलाकों में AQI 361 दर्ज किया गया, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है।

दशहरे के बाद से राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा। धीरे-धीरे राजधानी गैस चेंबर में तब्दील होती नजर आ रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने के बीच इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर सुबह की सैर करने वाले, जॉगर्स और साइकिल चालक कसरत करते दिखी दिए, जिन्हें वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ा।

किस इलाके में कितना AQI है?
  • आनंद विहार 405 AQI

  • अशोक विहार 384 AQI

  • बवाना 392 AQI

  • चांदनी चौक 314 AQI

  • द्वारका 335 AQI

  • आईजीआई 320 AQI

  • आईटीओ 357 AQI

  • जहांगीरपुरी 404 AQI

  • मंदिर मार्ग 350 AQI

  • मुंडका 356 AQI

  • नरेला 353 AQI

  • नेहरू मार्ग 400 AQI

  • ओखला 344 AQI

  • रोहिणी 380 AQI

फोटो: विपिन फोटो: विपिन फोटो: विपिन फोटो: विपिन फोटो: विपिन
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.