फेंग शुई: घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के उपाय
Newsindialive Hindi January 22, 2025 12:42 PM

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर का वातावरण सकारात्मक और सुखद हो। फेंग शुई, जो कि एक चीनी वास्तु शास्त्र है, में घर के वास्तु से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आइए जानते हैं, घर में पॉजिटिव एनर्जी कैसे बनाए रख सकते हैं:

फेंग शुई: पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए करें ये खास उपाय

  • बांस का पौधा: बैंबू ट्री को घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर के पूर्व कोने में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
  • लाफिंग बुद्धा: अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए लाफिंग बुद्धा लाना चाहिए। दोनों हाथ ऊपर किए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को अपने ऑफिस या घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
  • फेंग शुई मेंढक: यदि आप नेगेटिव एनर्जी से घिरे हुए हैं, तो आज ही अपने घर में फेंग शुई का मेंढक लाएं। यह बेहद लकी माना जाता है और रुपए-पैसों की समस्याओं को दूर कर सकता है।
  • चीनी सिक्के: फेंग शुई शास्त्र में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व है। इन सिक्कों को लाल रंग या लाल धागे में लपेटकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर की पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
  • विंड चाइम: यदि घर में हमेशा कलह-क्लेश का माहौल रहता है या सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा के कारण हो सकता है। इसलिए घर में पॉजिटिविटी को आकर्षित करने और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए विंड चाइम लगाना एक अच्छा उपाय है।
  • इन फेंग शुई उपायों को अपनाकर आप अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रख सकते हैं और सुखद वातावरण का अनुभव कर सकते हैं।

    © Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.