Mumbai Attack : मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान
Webdunia Hindi February 01, 2025 06:42 AM

Mumbai terrorist attack : भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में भूमिका के लिए भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित तहव्वुर राणा के जल्द प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा के प्रत्यर्पण को कुछ दिन पहले अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने मंजूरी दे दी थी। न्यायालय ने मामले में उसकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी। हमलों में 166 लोग मारे गए थे। नवंबर वर्ष 2012 में, पाकिस्तानी आतंकी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने 21 जनवरी को आरोपी की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हम अब मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी को जल्द भारत लाने के लिए प्रक्रियागत मुद्दों पर अमेरिकी पक्ष के साथ काम कर रहे हैं।

ALSO READ:

राणा वर्तमान में लॉस एंजिल्स के एक हिरासत केंद्र में बंद है। राणा को पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा माना जाता है, जो 26 नवंबर 2008 के हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। दस पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने अरब सागर में समुद्री मार्ग से भारत की वित्तीय राजधानी में घुसपैठ करने के बाद 26 नवंबर 2008 को एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था।

ALSO READ:

हमलों में 166 लोग मारे गए थे। नवंबर वर्ष 2012 में, पाकिस्तानी आतंकी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.