Sexual Health: शिलाजीत को छोड़िए, रात को सोने से पहले चबा लें ये चीज, फिर देखें कमाल
Varsha Saini February 03, 2025 03:45 PM

PC: indianews

आज के समय में पुरुषों में यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। इनका कारण  व्यस्त जीवनशैली और अनियमित खान-पान है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स और शिलाजीत का सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे है जो आपकी यौन शक्ति और स्टैमिना को नैचुरल तरीके से बढ़ा सकता है।  हम बात कर रहे हैं लहसुन की। तो आइए जानते हैं कि ये कैसे आपके स्टेमिना को बढ़ा सकता है और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। 

लहसुन, में पाए जाने वाले एलिसिन (Allicin) नामक तत्व के कारण लहसुन यौन स्वास्थ्य को सुधारने में सहायक होता है।

लहसुन के अद्भुत फायदे

टेस्टोस्टेरोन का स्तर: लहसुन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। ये हार्मोन यौन स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। 

बेहतर रक्त प्रवाह: लहसुन रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है जिस से शरीर में रक्त प्रवाह सुधरता है। यह लिंग में खून के प्रवाह को बेहतर बनाता है।

यौन इच्छा में वृद्धि: लहसुन यौन इच्छा (लिबिडो) को बढ़ाने में सहायक है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है और यौन जीवन को संतुलित करता है।

अन्य स्वास्थ्य लाभ: लहसुन केवल यौन स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल  को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। 

लहसुन का सेवन कैसे करें?

रात में सोने से पहले लहसुन की दो-तीन कलियां चबा लें। यदि लहसुन का कच्चा स्वाद आपको पसंद नहीं है, तो इसे शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। शहद के साथ सेवन करने से लहसुन के गुण और प्रभावी हो जाते हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.