Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है संतरा, इस प्रकार कर लें उपयोग
samacharjagat-hindi February 04, 2025 02:42 AM

इंटरनेट डेस्क। संतरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी कि इसका छिलका भी हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

इसके माध्यम से हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं, जो त्वचा को चमकदार, मुलायम और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। आप इसका फेस पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

इसके लिए आप एक बर्तन में 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर डालकर इसमें एक चम्मच दही मिला लें। अब आप इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहर की चमक बढ़ जाएगी। त्वचा का रूखेपन दूर हो जाएगा। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए। इसे अपनाने से त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। इससे चेहरे की त्वचा मुलायम हो जाएगी।

PC:freepik
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.