इंटरनेट डेस्क। पपीता में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण से ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसी प्रकार से कच्चा पतीता भी फायदेमंद होता है। इससे सब्जी बनाई जाती है।
कच्चे पपीते का भी जूस के रूप में सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको कच्चे पपीते का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। कच्चे पपीते में विटामिन-सी मिलता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में बहुत ही उपयोगी है।
इसका सेवन करने से सर्दियों में फ्लू का आपको सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें मिलने वाले पेपाइन नामक एंजाइम से पाचन क्रिया सही रहती है। ये कब्ज, एसिडिटी और अपच को दूर करने में भी उपयोगी है। कच्चा पपीता वजन कम करने में भी बहुत ही लाभकारी होता है। वहीं ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी उपयेागी है।
PC:food.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From hindi.news24online