कुछ दिनों से तेज हो गई थी धूप: कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। इससे धूप में भी तेजी हो गई थी। लोगों ने दिन में गर्म कपड़े पहनने कम कर दिए थे। सुबह-शाम ही सर्दी का अहसास हो रहा था। लेकिन फिर से लोग धूजने लगे हैं।
निवाई पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार भी मौसम के करवट ली है। जहां एक सप्ताह पूर्व अचानक तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। बारिश होने से तापमान में पुन: गिरावट आ गई। दो दिन से आकाश में बादल छाए रहने तथा ठंडी हवाओं के चलने से वापस ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार की शाम से ही मौसम में बदलाव आया और आकाश में बादल छा गए। रात में रुक- रुककर दो तीन बारिश हुई। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे पांच मिनट तक आसमान से पानी गिरा जिससे ठंड बढ़ गई उसके बाद भी एक दो बार बूंदाबांदी हुई। दोपहर बादल छंट जाने से धूप निकल आई। सर्द हवाओं के चलने से तापमान में बढोतरी नहीं हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।बारिश गेहूं, जौ, चने आदि की फसल के लिए अमृत का काम करेगा। यह बारिश से फसलों के लिए वरदान साबित होगी।
दिनांक न्यून. अधिक.
27 जनवरी 06° 24°
28 जनवरी 11° 22°
29 जनवरी 11° 26°
30 जनवरी 10° 27°
31 जनवरी 13° 26°
01 फरवरी 12° 25°
02 फरवरी 12° 26°
03 फरवरी 16° 25°
04 फरवरी 12° 25°