फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन भी करती है बॉलीवुड किये हसीनाएं, लिस्ट में Kareena से लेकर Deepika तक का नाम शामिल
Samachar Nama Hindi February 06, 2025 03:42 AM

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस साल के अपने प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। इनमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'टोस्टर' भी शामिल है। इस फिल्म का निर्माण राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा कर रही हैं। सिनेमा की दुनिया में अब महिलाएं फिल्म निर्माण की कमान अपने हाथों में लेने लगी हैं। कई मशहूर अभिनेत्रियों ने भी बतौर निर्माता कुर्सी संभाली है और इसे संभाल रही हैं। आइए जानते हैं..


करीना कपूर
कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर ने फिल्म रिफ्यूजी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। अब उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू किया है। करीना कपूर खान ने फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। यह फिल्म 13 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को करीना कपूर खान और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। हंसल मेहता ने इसका निर्देशन किया था।


प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती हैं। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ एक्ट्रेस प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। वह पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2015 में की थी। अब तक इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है। इस लिस्ट में मराठी, बंगाली, पंजाबी और भोजपुरी भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं।


अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन और हिट फिल्में की हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई फिल्मों का निर्माण किया गया है, जिनमें से ज्यादातर में अनुष्का ने अभिनय किया है। इन फिल्मों में एनएच 10, परी, फिल्लौरी जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में वेब सीरीज भी बनाई गई हैं।


दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में केए एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था, जिसमें उन्होंने एसिड अटैक पर बनी फिल्म छपाक का निर्माण किया था। इस फिल्म में दीपिका ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रही थी।


कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस ने साल 2021 में मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। उन्होंने नए कलाकारों को मौका देने के लिए इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी।


आलिया, तापसी और कृति

आलिया भट्ट ने साल 2021 में इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन हाउस की भी शुरुआत की थी, जिसके लॉन्च से एक्ट्रेस काफी खुश हैं। तापसी पन्नू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने आउटसाइडर्स फिल्म्स नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था। एक्ट्रेस ने इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत भी नए कलाकारों को मौका देने के लिए की थी, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है और जो लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा कृति सेनन भी लिस्ट में हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.