बुधवार को हाथ में बांध लें इस रंग का धागा, हो जाएंगे मालामाल
Livehindikhabar February 06, 2025 10:42 AM

लाइव हिंदी खबर :-हर इंसान अपने जीवन में किसी न किसी समस्या से परेशान है। आर्थिक समस्या से परेशान होना तो एक आम बात है। इस समस्या से लगभग हर इंसान परेशान है और इस समस्या को दूर करने के लिए सभी उपाय करते हैं लेकिन इस समस्या से उबर नहीं पाते हैं। हिन्दू शास्त्रों में भी इस समस्या से उबरने के बारे में बताया गया है।

आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आर्थिक समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्या कभी भी उत्पन्न नहीं होगी। तो अइये जानते हैं उपाय के बारे में…

शनिवार के दिन भैरव मंदिर से काला धागा लाएं और इसमें सरसों तेल लगाकर अपने दाहिने कलाई पर बांध लें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। इस उपाय को करने से बुरी नजर से भी बच सकते हैं।

अगर किसी को बार-बार नजर लग जाती है तो ऐसे लोग हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबाली के चरणों से काले धागे को स्पर्श करा दें। इसके बाद हनुमान जी के पैरों में लगे सिंदूर को उस काले धागे में लगा दें और उस धागे को गले में धारण कर लें। ऐसा करने से कभी भी बुरी नजर नहीं लगेगी।

अगर बिजनेस में बार-बार हानि हो रही है तो शनिवार के दिन काला धागा हनुमान मंदिर में ले जाएं और फिर वहीं इस धागे में नौ गांठ बांध दें। इसके बाद इस धागे को हनुमान जी के पैरों में लगे सिंदूर से स्पर्श करा दें। इसके बाद उस धागे को अपने तिजोरी में बांध दें। ऐसा करन से आप बिजनेस में खूब तरक्की करेंगे और धन लाभ भी होगा।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.