ALSO READ:
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाते हुए भाजपा के नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत हुई है। अब मिल्कीपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी, जिसको कोई रोक नहीं सकता है। कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गये हैं और होली जैसा माहौल दिखायी पड़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित कई नेता कार्यालय में जश्न मनाने में व्यस्त हैं। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत के साथ-साथ अब मिल्कीपुर विधानसभा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की गंगा बहा देंगे। वहां की सडक़ों सहित सभी समस्याए दूर हो जाएंगी।
लिया अयोध्या की हार बदला : अयोध्या की हार भाजपा को कहीं ना कहीं सता रही थी। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने बाद मिल्कीपुर सीट खाली हो गई थी। इसके बाद से ही भाजपा ने इस सीट को जीतने की तैयारी कर ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मिल्कीपुर की कमान अपने हाथों में ले ली थी। उन्होंने 6 मंत्रियों को भी मैदान में उतार दिया थी। उन्होंने एक के बाद एक बाद कई दौरे भी किए थे। भाजपा ने इस सीट पर कई सारे बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए चंद्रभानु पासवान पर अपना दांव लगाया था। इससे बड़ी संख्या में दलित वर्ग के लोग भाजपा के साथ आते नजर आए थे। Edited by : Sudhir Sharma