यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमने जो सुना है, उन्होंने बड़ी ही दुष्प्रभावी बात बोली है। निर्लज्जता की बात है। वह माफ करने योग्य नहीं है। उन्हें सबक सीखना चाहिए क्योंकि उन्होंने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
ALSO READ:
बागेश्वर बाबा ने कहा कि इसलिए हम कहते हैं वेट एंड वॉच, व्यक्ति पर तत्काल भरोसा मत करिए। हम पर भी मत करिए, पहले परखिए, देखिए, समझिए तत्काल भरोसा मत करिए। उन्होंने (रणवीर इलाहाबादिया) ने जो बोला है, वह माफ करने योग्य नहीं।
अपने शो में अश्लील कमेंट से विवादों में आए समय रैना के गुजरात के शो रद्द कर दिए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में उनके शो होने वाले थे, लेकिन अब उन्हें रद्द कर दिया गया है। ये शो 17 मार्च और 27 अप्रैल को होने वाले थे।
ALSO READ:
गुवाहाटी पुलिस की टीम ने रणवीर इलाहाबदिया को उनके और गुवाहाटी के अन्य यूट्यूबर्स के खिलाफ़ दर्ज की गई एफआईआर के सिलसिले में नोटिस भेजा है। गुवाहाटी पुलिस की टीम अन्य आरोपियों को नोटिस भेजेगी।
Edited By : Chetan Gour