-दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
-रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
-भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।
-दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
-प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा लेंगे मंत्री पद की शपथ।
-राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुंचे। रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह खुशी की बात है कि हमारी 'लाडली बहना' दिल्ली में शपथ लेंगी। हम इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं।
CM पद की शपथ लेने से पहले मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का उम्मीदवार नामित किया गया है। गुप्ता ने पार्टी द्वारा उन्हें विधानसभा के अध्यक्ष पक्ष के लिए नामित किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले उन कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट को सदन में पेश करूंगा, जिन्हें पिछली आप सरकार ने लंबित रखा था। -रामलाल मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, लगे जय श्री राम के नारे। कुछ ही देर बाद लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ। 6 दिग्गजों को भी दिलाई जाएगी मंत्री पद की शपथ।
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल।