AR Rahman की एक्स वाइफ को लेकर बड़ी खबर, Saira की बिगड़ी तबियत, हुई सर्जरी
Samachar Nama Hindi February 21, 2025 02:42 PM

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सायरा को फिलहाल मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि सायरा की सर्जरी हुई है।

सायरा के वकील ने दी जानकारी

सायरा की वकील वंदना शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर की जानकारी दी है। वंदना शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने यह जानकारी साझा की है। वंदना का यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए हैं और सभी सायरा के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

पोस्ट में क्या है?

वहीं, अगर वंदना की पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा है कि सायरा रहमान की ओर से वंदना शाह एंड एसोसिएट्स उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में यह बयान जारी कर रहे हैं कि कुछ दिन पहले सायरा को मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी भी हुई थी।

शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

उन्होंने आगे लिखा कि इस कठिन समय में हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया और कहा कि वह सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी निजता की भी अपील की है और सभी को समझदारी के लिए धन्यवाद दिया है।

दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

गौरतलब है कि पिछले साल यानी 19 नवंबर 2024 को एआर रहमान और सायरा बानो ने अलग होने का ऐलान किया था। इस खबर ने सबको चौंका दिया। एआर रहमान और सायरा बानो ने अपनी शादी तोड़कर अलग रहने का फैसला किया और अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। आपको बता दें कि वकील वंदना शाह ने इस बारे में एक आधिकारिक बयान भी साझा किया था।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.