मौसम के मिजाज में बदलाव : जैसे-जैसे शीत ऋतु विदाई की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसके मिजाज में बदलाव भी देखा जा रहा है। मौसम का पारा भी चढ़ने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बारिश फिर से लौटकर आ रही है। इससे कश्मीर से यूपी तक पारा गिर सकता है।ALSO READ:
फिर से पारा गिरेगा : आईएमडी के अनुसार फिलहाल पूरे देश में तापमान लगातार बढ़ रहा, मगर मौसम तो पल-पल बदल भी रहा है। आईएमडी के अनुसार 26 फरवरी से उत्तरी भारत के मैदानी भागों में बारिश की संभावना है, वहीं पहाड़ों पर और नॉर्थ-ईस्ट में लगातार बारिश हो रही है तो पारा गिरने का भरपूर संभावना है। फिलहाल सेंट्रल इंडिया, कोस्टल इंडिया, पूर्वी और पश्चिमी इंडिया में हर जगह पारा चढ़ ही रहा है, वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम में अभी 2 दिनों तक मौसम में किसी भी प्रकार की बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।
26 फरवरी से मौसम बदलेगा : आईएमडी के अनुसार दक्षिण भारत खासकर समुद्र तटीय इलाकों में उमस वाली गर्मी पड़ने लगी है, वहीं आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि मैदानी भागों में फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआत बारिश से होगी। दरअसल 26 फरवरी से मौसम बदल रहा है और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।ALSO READ:
नॉर्थ-ईस्ट समेत अनेक राज्यों में बारिश : आईएमडी के अनुसार नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में असम-मेघालय के कई जगहों पर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले भाग, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी लहर या एटमोफेरिक प्रेशर की वजह से अंडमान निकोबार के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में गरज-तड़प के साथ बारिश होने की संभावना है।ALSO READ:
5 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना : आईएमडी के अनुसार भारत से बहुत दूर एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले 24 से 48 घंटे के बीच 5 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 25 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है, वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों में 26 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। इधर, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में 27 और 28 फरवरी को बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वांचल और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है।(Photo courtesy: IMD)
Edited by: Ravindra Gupta