Bikaner जिले के बज्जू क्षेत्र में लोगों ने पुलिस स्टेशन में मचाई तोड़फोड़, जानिए महकमे पर क्यों इतना भड़के लोग
aapkarajasthan March 03, 2025 08:42 PM

बीकानेर न्यूज़ डेस्क -बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में हिरण शिकार के मामले में गुस्साए लोगों का गुस्सा पुलिस थाने पर उतर आया। लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। दरअसल, एक दिन पहले कुछ शिकारियों ने हिरण का शिकार किया था। इसके बाद पुलिस ने शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच, शिकारियों की परेड कराने के मुद्दे पर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। जानकारी के अनुसार, हिरण शिकार के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन शिकारियों को पकड़ा था। इसके अलावा एक शिकारी नाबालिग था। इस मामले में कोलायत और रणजीतपुरा में भी शिकार की सूचना मिली थी। पुलिस ने कुल सात शिकारियों को पकड़ा और सभी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। ग्रामीणों ने उनकी परेड कराने की मांग की।

पुलिस एक बार परेड कराने को राजी हो गई, लेकिन बाद में उन्हें पिछले गेट से बाहर निकाल दिया। जिससे ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंच गए और वहां हंगामा कर दिया। ग्रामीण थाने के गेट पर चढ़ गए। उन्होंने गेट पर लगे थाने के एलईडी बोर्ड को तोड़ दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया और स्थिति को शांत किया।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.