दिल्ली चुनाव में हार के बाद मुश्किल में AAP! दफ्तर में लटका ताला, 3 महीने से नहीं दिया किराया
Navjivan Hindi March 03, 2025 08:42 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आम आदमी पार्टी को अलग-अलग मोर्चों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल से परेशान करने वाली खबर सामने आई है।

भोपाल में स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला जड़ दिया है। मकान मालिक के मुताबिक, 3 महीने से दफ्तर का किराया नहीं चुकाया गया था। ऐसे में उन्हें दफ्तर बंद करना पड़ा। भोपाल में आम आदमी पार्टी का दफ्तार किराए के मकान पर चल रहा था।

मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव रमाकांत पटेल ने कहा कि जब हम ईमानदारी से काम करते हैं। चीजें सुधर जाएंगी। हम ईमानदार हैं। अभी हमारी पार्टी के पास फंड नहीं है। इसलिए हम ऐसा नहीं कर सकते। पटेल ने कहा कि वे स्थानीय फंड से पार्टी के कामों का प्रबंधन किया जाता है। उनके कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.