महिला अधिकारियों ने 40 कैदियों संग ही बना डाले संबंध, जेल को कैसे बनाया अय्याशी का अड्डा?
Newshimachali Hindi March 11, 2025 03:42 AM


जेल में अपराधि को सुधरने के लिए भेजा जाता है। लेकिन अगर वहीं जेल उसके लिए अय्याशी का अड्डा बन जाए तो वो चाह कर भी सुधर नहीं सकता है।

अब इसी कड़ी में ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक जेल में पिछले चार साल में 40 से ज्यादा जेल महिला अधिकारियों ने नौकरी गवां दी है।

इन सभी महिला अधिकारियों ने एक ही तरह का अपराध किया, जिसने देश के जेलों की सुरक्षा को तार-तार कर दिया है। इनके पीछे की वजह जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। असल में इन महिला जेल अधिकारियों ने जेलों में बंद कैदियों के साथ अनुचित शारीरिक संबंध बनाए हैं।

इस केस को लेकर डेली स्टार की रिपोर्ट में बताया गया है कि कैदियों के साथ अनुचित अंतरंग संबंध रखने वाली महिला जेल अधिकारियों के कई हाई प्रोफाइल मामले सामने आए हैं। कैदियों के साथ अनुचित संबंध रखने वाली महिला जेल अधिकारियों की संख्या कथित तौर पर हाल के वर्षों में तीन गुना बढ़ गई है।

कैसे खुला इस स्केंडल से पर्दा

जेल के अंदर चल रहे इस स्केंडल से पर्दा 26 साल की एक महिला जेल अधिकारी केटी इवांस को सजा सुनाने के बाद आया है। केटी इवांस को इस सप्ताह डोनकास्टर जेल में एक कैदी के साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए 21 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि यह महिला अधिकारी एक बच्चे का मां भी है। जांच में सामने आया कि केटी ने चोरी के मामले में बंद डेनियल ब्राउनली के साथ 140 से अधिक फोन कॉल किए, उसके लिए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए।

यहीं नहीं उसे जेल की गुप्त जानकारियां भी दी। कई अन्य महिला अधिकारियों ने स्टोररूम में यौन संबंध बनाने, दोषियों के बच्चों के साथ गर्भवती होने और कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के लिए उनकी वर्दी में छेद करने जैसे अपराध किए हैं।

कैदियों से पैसे लेती थीं महिला अधिकारी

ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं कि जेल में बंद कुछ कैदी महिला गार्डों को सलाखों के पीछे अवैध सेक्स के लिए 2,000 पाउंड तक की पेशकश कर रहे थे। इनकी वजह से जेल में दूसरी महिला अधिकारियों को भी उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर उनके बच्चों पर पड़ रहा है। वो सभी ट्रोलिंग के शिकार हो रहे हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.