उत्तर प्रदेश के बलिया से 17 वर्षीय एक लड़की को चार लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसे मथुरा ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की को चार लोगों ने छह मार्च को कथित तौर पर अगवा किया था। आरोपियों की पहचान अशोक यादव, जीतू वर्मा, बिहारी सैनी और अरविंद शर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आगे कहा कि लड़की किसी तरह अपराध स्थल से भागने में सफल रही और 9 मार्च को अपने घर लौट आई।
उसकी मां की शिकायत मिलने पर, चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपी सुखपुरा थाने के मूल निवासी हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।