चंडीगढ़। हरियाणा के 10 नगर निगमों और 38 स्थानीय निकायों में 'छोटी सरकार' के गठन का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। आज निकाय चुनाव के परिणामों की घोषणा की जाएगी।
दो चरणों में 2 और 9 मार्च को हुए चुनावों के परिणामों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शाम तक अधिकांश परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। पांच में से तीन निगमों में महिलाओं के मेयर बनने की संभावना है, जिनमें पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।
फतेहाबाद के जाखल नगर पालिका के कुछ वार्डों के परिणाम भी आ चुके हैं।
वार्ड-1 से पिंकी रानी ने 126 वोट से जीत हासिल की।
वार्ड-2 में कुलवंत सिंह ने 62 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड-3 में संजीव ने 183 वोट से विजय प्राप्त की।
वार्ड-4 में रत्न लाल ने 71 वोट से जीत हासिल की।
Haryana Nikay Chunav Results Live: पानीपत में मतगणना शुरू
पानीपत में मेयर और पार्षद चुनाव की मतगणना प्रारंभ हो गई है। वार्ड नंबर 1 की पार्षद प्रत्याशी अनीता को निर्वाचित घोषित किया गया है।
Haryana Nikay Chunav Results Live: गुरुग्राम में मतगणना की प्रक्रिया शुरू
गुरुग्राम में नगर निगम और अन्य निकायों के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है।
करनाल में भी सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
हरियाणा में नगर निगम और निकाय चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। हिसार में नगर निगम चुनाव की मतगणना महाबीर स्टेडियम में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सुरक्षा के लिए दस पुलिस नाके लगाए गए हैं और तीन डीएसपी, नौ इंस्पेक्टर और 500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।