LIVE: जगदीश देवड़ा आज पेश करेंगे मोहन सरकार का दूसरा बजट
Webdunia Hindi March 13, 2025 03:42 AM

Latest News Today Live Updates in Hindi: मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार बुधवार को वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। बजट में विकसित मध्यप्रदेश के विजन के साथ सरकार कई बड़े एलान कर सकती है। पल पल की जानकारी...

-अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा।
-हरियाणा में आज नगर निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे।

-यूक्रेन रूस के साथ युद्ध विराम के लिए राजी।

-राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय मॉरीशस दौरे पर है। दौरे के पहले दिन उन्हें मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। भारतीय समुदाय को किया संबोधित। आज वे यहां के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा आज मध्यप्रदेश विधानसभा में मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। 4 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता मध्यप्रदेश का 2025-26 का बजट। किसान, युवाओं के साथ महिलाओं के लिए बड़े एलान संभव।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 80 यात्रियों को छुड़ा लिया और 13 आतंकवादियों को मार गिराया। 30 पाक सैनिकों की हत्या। बताया जा रहा है कि 9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई। करीब 400 यात्री अभी भी ट्रेन में ही हैं, जो सुरंग के अंदर है। BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.