-पिछले 9 महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर की वापसी की उम्मीदें बढ़ीं। आज ISS पर होगी क्रूज 10 की डॉकिंग। माना जा रहा है कि 19 मार्च तक दोनों पृथ्वी पर वापस लौटेंगी। 5 जून 2024 को उन्होंने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
-अमेरिका में तूफान के कारण 25 लोगों की मौत
-2025 में 14 फीसदी बढ़े दाम, पहली बार सोना 3000 डॉलर प्रति औंस के पार। केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोना खरीदने, ट्रंप टैरिफ की दहशत और रूस युक्रेन युद्ध की वजह से लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं सोने के दाम।रूस और यूक्रेन ने शनिवार रात को एक दूसरे पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये। दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दुश्मन के 100 से अधिक ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ से यूक्रेन के साथ युद्ध में 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के विवरण पर चर्चा करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुआ है।
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का उदयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। जाने-माने सिंगर और कंपोजर ए आर रहमान की रविवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द के बाद चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।निर्वासन में तेजी लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18वीं सदी के एक कानून का इस्तेमाल किए जाने की घोषणा की लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को इसे लागू करने से रोक दिया।
ट्रंप प्रशासन ने इस कानून का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि वेनेजुएला का एक गिरोह अमेरिका पर आक्रमण कर रहा है और प्रशासन के पास उसके सदस्यों को देश से बाहर निकालने के लिए नयी शक्तियां हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना ने एक बयान जारी कर कहा कि विधायक तेज प्रताप यादव के सार्वजनिक स्थान पर डांस करने के निर्देश का पालन करते देखे गए कांस्टेबल दीपक कुमार (अंगरक्षक) को अब हटा दिया गया है। उनकी जगह दूसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त किया गया।