भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए 59 उम्मीदवारों ने नामाकंन किए दाखिल : सुबीर चंदेलिया
Udaipur Kiran Hindi March 17, 2025 12:42 AM

रोहतक, 16 मार्च . भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए 59 उम्मीदवारों ने अपना नामाकंन पत्र मंगल कमल प्रदेश कार्यालय में जमा करवाया है. सह चुनाव अधिकारी सुखबीर चंदेलिया व डॉ. दिनेश घिलौड़ ने बताया कि संगठन का पर्व चला हुआ है और उसको आगे बढाते हुए प्रदेश में सभी जगहों पर भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नामाकंन भरे गए है. उन्होंने बताया कि रोहतक में 59 सक्रिय कार्यकत्र्ताओं जोकि विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे है, उन्होंने ही रोहतक जिला अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन पत्र दाखिल किए है.

सुखबीर चंदेलिया ने बताया कि नामाकंन दाखिल करने वाले वहीं उम्मीदवार है जो भाजपा पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है. साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश हाईकमान को जिला अध्यक्ष के नामों की लिस्ट सौंप दी जाएगी और उसके बाद जल्द ही भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम भी घोषित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि भाजपा का संगठन सबसे मजबूत है और जो भी प्रदेश हाईकमान निर्णय लेगा वह सभी को स्वीकार होगा. नामाकंन पत्र दाखिल करने वालो में जिला अध्यक्ष पद की दौड में वर्तमान जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, महासम्पर्क अभियान प्रदेश संयोजक नागेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी शमशेर सिंह खरक, महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, ईश्वर सिंह सिंगल प्रमुख दावेदार माने जा रहे है.

—————

/ अनिल

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.