मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम सालरिया के गौ-अभ्यारण्य में मनाएंगे अपना जन्मदिन
Udaipur Kiran Hindi March 17, 2025 04:42 AM

आगरमालवा, 16 मार्च . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगरमालवा जिले ग्राम सालरिया में स्थित विश्व के पहले कामधेनु गौ-अभ्यारण्य में 25 मार्च को सवा छह हजार गौमाताओं के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे.

गौ-अभयारण्य में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गौ-आराधना महामहोत्सव के 342 वे दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने रविवार को बताया कि गौसेवक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना जन्मदिवस प्रदेश शासन द्वारा स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य ग्राम सालरिया में पाप मोचनी एकादशी के पुण्य पर्व पर गौ-अभयारण्य में विराजित सवा छः हजार गौमाताओं को लड्डू प्रसाद खिलाकर मनाने का निर्णय लिया है जो प्रदेश के सभी जनमानस के लिए एक प्रेरणा बनेगा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया अपना जन्मदिन गौमाताओं के मध्य मनाएं, ये गौरव का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कुल में जन्मे राज्य के मुखिया के हृदय में भगवती गौमाता के प्रति अपार श्रद्धा है इसलिए उन्होंने अपना जन्मदिवस अभयारण्य में विराजित सवा छः हजार गौमाताओं के मध्य मनाने का सुन्दर निर्णय लिया है साथ ही मुख्यमंत्री ने विगत दिनों मध्यप्रदेश की सभी गोशालाओं के गोवंश के चारे के लिए प्रति गोवंश 20 रुपये के बजाय 40 रुपये देने का जो निर्णय लिया था, उसे भी एक अप्रैल से सभी गौशालाओं को देने के लिए शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है. जो प्रदेश के गोशाला संचालकों के लिए खुश खबरी है. प्रदेश के मुखिया द्वारा अपना जन्मदिन गौमाताओं के मध्य मनाना ये प्रदेश के लिए शुभ संकेत है और जब प्रदेश का मुखिया अपना जन्मदिन गौमाताओं के मध्य मनाता है तो मध्यप्रदेश में राम राज्य स्थापित होने के संकेत मिल रहें है क्योंकि भगवान राम ने स्वयं अपने भ्राता भरत को कहां था कि गायमाता के बिना राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकता..

/ रितेश शर्मा

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.