नई दिल्ली। ब्रिटिश इंडिया के दौर में जयपुर में एक विदेशी लड़की का जन्म हुआ। 16 जून 1926 को जन्मी इस बच्ची का नाम एलीन ईसाबेल रोनी गिब्सन था, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखते हुए गे गिब्सन नाम अपनाया। उनकी जिंदगी का सफर बहुत छोटा रहा, और कहा जाता है कि एक प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय उनकी मृत्यु हो गई।
1947 में, 21 वर्षीय गे गिब्सन एक्ट्रेस डोरीन मांटेल के साथ लंदन से दक्षिण अफ्रीका के थियेटर टूर पर गई थीं। सफल शो के बाद, वे यूनाइटेड किंगडम लौट रही थीं, जब उन्होंने MV Durban Castle जहाज पर यात्रा की। जहाज पर उनकी खूबसूरती के कारण वे फर्स्ट क्लास के यात्रियों के साथ समय बिताती थीं। 17 अक्टूबर की रात को उन्होंने सभी के साथ डिनर किया और डांस किया, लेकिन अगली सुबह वे अपने केबिन में नहीं मिलीं। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन उनकी लाश अब तक नहीं मिली।
जेम्स कैंब, जो जहाज पर काम करता था, के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा हुई। पुलिस पूछताछ में जेम्स ने स्वीकार किया कि उनकी दोस्ती गहरी थी और उस रात वे सहमति से संबंध बना रहे थे। गिब्सन की अचानक मौत से जेम्स डर गया और उसने उनकी लाश को खिड़की से बाहर फेंक दिया। गिब्सन के कमरे की फोरेंसिक जांच में चादर पर पेशाब के निशान मिले। यह मामला ब्रिटेन में काफी चर्चित हो गया। जेम्स को फांसी की सजा सुनाई गई, लेकिन बाद में इसे पलट दिया गया।