मौसम समाचार: मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। 21 मार्च 2025 को तापमान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जिससे कई राज्यों में मौसम में बदलाव आ सकता है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और असम में भी चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज और बिजली चमकने की संभावना भी है।
आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो सकती है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण ठंड का असर बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।