समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर कहा, "भगत सिंह का सपना था कि देश आजादी के बाद समाजवादी भारत बने। लोग संपन्न हो, खुशहाल हो, तरक्की हो और गैरबराबरी खत्म हो। राम मनोहर लोहिया अन्याय के खिलाफ लड़े। हम उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। आज हमारे यहां बेरोजगारी, गैरबराबरी और असमानता बढ़ती जा रही है।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रगान विवाद के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक पोस्टरलगा है, जिसमें मुख्यमंत्री को निशाना बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल: आज सुबह बीरभूम में बारिश हुईबिहार के बेगूसराय में रविवार सुबह एक शादी समारोह से लौटते समय एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और 5 लोग घायल हो गए।
SDPO सुबोध कुमार ने कहा, "कुछ लोग शादी से लौट रहे थे और लौटने के क्रम में तेजी और लापरवाही के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। अन्य 5 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक ने कहा है कि वे रात 2 बजे 'बारात' से निकले थे और ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना सुबह 3:50 बजे की बताई जा रही है।"
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 24 घंटों में बादल बने रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार (22 मार्च) दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और लखनऊ, बदायूं, बरेली, आगरा, अलीगढ़ समेत कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। आज यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है और गर्मी बढ़ सकती है। 23 से 28 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी भी हिस्से में बारिश या तेज हवाओं का अलर्ट नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी मौसम की बेरुखी अब थमती नजर आ रही है। आज के बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है और सोमवार (24 मार्च) से मौसम शुष्क रहेगा।
हालांकि फिलहाल बिहार के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा और हल्की हवाएं चलती रहेंगी।
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, हुगली और हावड़ा में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। बीरभूम, मुर्शिदाबाद और 24 परगना जिलों में भी तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है। अगले दो दिनों में राज्य का तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है।