आजकल के सोशल मीडिया युग में हर कोई प्रसिद्धि की चाह रखता है। खासकर युवा वर्ग अधिक लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हाल के महीनों में मेट्रो और ट्रेन से जुड़े कई अनोखे वीडियो सामने आए हैं। लड़के-लड़कियां ट्रेन के अंदर डांस करते हुए रील्स बनाते हैं। कभी-कभी तो ये वीडियो काफी विवादास्पद भी हो जाते हैं। हाल ही में एक लड़की बिकीनी पहनकर दिल्ली मेट्रो में घुसी थी, और अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें कई लड़कियां ट्रेन के अंदर अपने अदाओं का प्रदर्शन कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियां ट्रेन में डांस कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लड़कियां अपर बर्थ पर सेक्सी अदाएं दिखा रही हैं, जबकि कुछ ट्रेन के बीच में खड़ी होकर डांस कर रही हैं। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है कि लड़कियां बिना किसी शर्म के सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के वीडियो कैसे बना लेती हैं।
इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @vaidehihihaha नामक यूजर ने साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा, "भाई, मेरे से ट्रेन में लोगों के सामने खाना भी नहीं खाया जाता।" इसके बाद वीडियो में लड़कियां बिना किसी झिझक के डांस कर रही हैं। एक अन्य ट्वीट में उसने पूछा, "ऐसा कॉन्फिडेंस कहां मिलेगा?"
लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए। किसी ने कहा, "मैं आज से रेलवे की तैयारी शुरू करता हूं। मुझे टीटीई बनना है।" एक अन्य ने लिखा, "आज से फ्लाइट में सफर करना बंद। मैं भी ट्रेन से सफर करूंगा।" वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि रेलवे को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
यहां देखें वीडियो
लोगों की इस पूरे मामले पर अलग-अलग राय है। क्या लड़कियों का इस तरह ट्रेन में डांस करना सही है या गलत?