इंटरनेट डेस्क। लखनऊ सुपर जाएंट्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपनी तूफानी पारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में निकोलस पूरन ने केवल 30 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 75 रन की तूफानी पारी खेली।
async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4280369221352232" crossorigin="anonymous" class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-4280369221352232" data-ad-slot="4163934813" data-ad-format="auto" data-full-width-responsive="true"इस दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान पूरन ने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे किए। उन्होंने मैच में तीसरा छक्का लगाकर ये उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के मात्र चौथे खिलाड़ी बने हैं।
निकोलस पूरन ने 359वीं पारी में 600 छक्कों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी ही ये उपलब्ध हासिल कर चुके हैं। क्रिस गेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम टी20 क्रिकेट में1000 से ज्यादा छक्के दर्ज हैं। कीरोन पोलार्ड टी20 में अभी तक 908 छक्के लगा चुके हैं। वहीं आंद्रे रसेल 733 छक्कों के साथ उनके पीछे हैं।
pc-espncricinfo.com