सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जाने वाले अजीब सवाल और उनके मजेदार जवाब
Gyanhigyan March 30, 2025 12:42 PM
सिविल सेवा परीक्षा: एक चुनौतीपूर्ण सफर

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक 'सिविल सेवा परीक्षा' है, जिसमें हर कोई IAS बनने का सपना देखता है। हालांकि, इस सपने को पूरा करने वाले केवल कुछ ही होते हैं।


परीक्षा के दौरान अजीब सवाल

यदि कोई उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर भी ले, तो इंटरव्यू के समय 'पर्सनालिटी टेस्ट' में कई बार अजीब सवाल पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


आइए, इन अजीब सवालों और उनके मजेदार उत्तरों पर एक नजर डालते हैं:


अजीब सवाल और उनके उत्तर

1. यदि मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो आप क्या करेंगे?
उत्तर: सर! आपसे अच्छा मैच मुझे अपनी बहन के लिए नहीं मिलेगा।


2. महेश और सुरेश जुड़वा भाई मई में पैदा हुए, लेकिन परिवार वाले उनका बर्थडे जून में मनाते हैं। ऐसा क्यों?
उत्तर: ऐसा इसलिए क्योंकि मई उस जगह का नाम है जहां दोनों का जन्म हुआ था।


3. एक कच्चे अंडे को आप कॉन्क्रीट के फर्श पर कैसे गिराएंगे कि वो टूटे नहीं?
उत्तर: कॉन्क्रीट का फर्श बहुत मज़बूत होता है। वह नहीं टूटेगा।


4. यदि 2 कंपनी है और 3 भीड़ है तो 4 एवं 5 क्या होंगे?
उत्तर: 9 होंगे।


5. एक बिल्ली के तीन बच्चे थे जनवरी, मार्च और मई। मां का नाम क्या था?
उत्तर: मां का नाम 'What' था।


6. मोर अंडे नहीं देता, फिर वह बच्चे को कैसे जन्म देता है?
उत्तर: अंडे मोर नहीं मोरनी देती है।


7. जेम्स बॉन्ड के पास पैराशूट नहीं है। उसे ऐरोप्लेन से धकेल दिया जाता है। फिर भी वह बच जाता है। कैसे?
उत्तर: क्योंकि प्लेन रनवे पर ही खड़ा था।


8. बिना नींद के एक आदमी 8 दिन कैसे रह सकता है?
उत्तर: रात में सो कर।


9. नाग पंचमी का ऑपोज़िट क्या होगा?
उत्तर: नाग डिड नॉट पंच मी।


10. अगर आपके एक हाथ में 3 सेब और 4 संतरे, जबकि दूसरे हाथ में 4 सेब और 3 संतरे हैं, तो आपके पास क्या होगा?
उत्तर: बहुत बड़े हाथ।


11. Wednesday, Friday, or Sunday शब्दों का इस्तेमाल किए बिना 3 Consecutive Days के नाम बताइए।
उत्तर: Yesterday, Today And Tomorrow.


12. यदि एक दीवार बनाने में 8 आदमी 10 घंटे लगाते हैं तो इस कमरे की दीवार को 4 आदमी कितने समय में बनाएंगे?
उत्तर: जरूरत ही नहीं है। दीवार पहले से बनी हुई है।


13. एक मर्डर के आरोपी को मौत की सजा दी जाती है। उसे जेल के 3 कमरों में से किसी एक को चुनने को कहा जाता है। पहले कमरे में आग जल रही है, दूसरे कमरे में बंदूक लिए खूंखार हत्यारें हैं, जबकि तीसरा कमरा तीन साल से भूखे शेरों से भरा पड़ा है। अब उस आरोपी के लिए कौन सा कमरा सबसे सेफ है?
उत्तर: तीसरा शेर वाला कमरा। 3 साल से भूखे शेर अब तक मर गए होंगे।


14. सिर्फ 2 का इस्तेमाल कर 23 कैसे लिखा जा सकता है?
उत्तर: 22+2/2


15. सोने की उस चीज का नाम बताइये जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है?
उत्तर: चारपाई, इसका उपयोग सोने के लिए होता है और यह सुनार की दुकान में नहीं मिलती है।


© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.