IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 20वां मुकाबला आज (7 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
आरसीबी ने 10 साल बाद मुंबई को घरेलू मैदान पर हराया
बेंगलुरु ने 10 साल बाद मुंबई को उसके घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हराया। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 67 रन (42 गेंद) बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने 64 रन (32 गेंद) की शानदार पारी खेली।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी
मुंबई इंडियंस की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।
The post first appeared on .