Child Care Tips- क्या आपके बच्चे कि हाइट नहीं बढ़ रही हैं, तो आहार में इन फूड्स को करें शामिल
JournalIndia Hindi April 08, 2025 08:42 PM

By Jitendra Jangid- दोस्तो आज के दूषित वातावरण में हमारा खान पान और जीवनशैली खराब हो गई हैं, जिसकी वजह से हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता हैं, जंक फ़ूड के बढ़ते सेवन के कारण बच्चों के आहार में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी हो गई है। पोषक तत्वों की यह कमी उनके शारीरिक विकास को प्रभावित कर रही है, जिससे हड्डियाँ कमज़ोर हो रही हैं और उन्हें दिन भर थकान महसूस हो रही है।

बच्चों की हड्डियाँ मज़बूत और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, उनके आहार में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करना ज़रूरी है। आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाती हैं-

कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ

कैल्शियम मज़बूत हड्डियों के निर्माण और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। दूध कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। अपने बच्चे के दैनिक आहार में दूध शामिल करने से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं और शारीरिक विकास में मदद मिलती है।

आँवला

आँवला विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है, जो इसे बच्चों के लिए एक बेहतरीन भोजन बनाता है। जिससे आपके बच्चे को कई तरह से फ़ायदा होता है।

रागी (फिंगर मिलेट)

रागी कैल्शियम और आयरन का एक पावरहाउस है। यह बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।

सहजन (मोरिंगा)

सहजन की सब्जी बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह कैल्शियम सहित आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है और हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

तिल के लड्डू

सफेद या काले तिल के लड्डू एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है जो आपके बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा है।

अपने बच्चे के आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करने से उनके शारीरिक विकास में सहायता मिल सकती है और यह सुनिश्चित हो सकता है कि उन्हें अपनी दैनिक गतिविधियों के लिए आवश्यक शक्ति और ऊर्जा मिले।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [zeenewshindi]

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.