Pc: indianews
शिलाजीत और अश्वगंधा पुरुषों के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं और कई तरह के शारीरिक लाभ प्रदान करता हैं। आज हम आपको इन्ही दो औषधियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
शिलाजीत: एक शक्तिशाली टॉनिक
शिलाजीत हिमालय की चट्टानों से प्राप्त होने वाला एक राल जैसा पदार्थ होता है। इसमें 85 से अधिक खनिज तत्व और फुल्विक एसिड होते हैं जो शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है।
शिलाजीत के फायदे:
अगर शिलाजीत का सेवन नियमित तौर पर किया जाए तो स्पर्म काउंट बढ़ता है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है।
शिलाजीत यौन इच्छा को बढ़ाता है और पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाता है।
शिलाजीत थकान और कमजोरी को दूर करता है,।
शिलाजीत पुरुष हार्मोन को बढ़ाने में सहायक है।
अश्वगंधा: तनाव और कमजोरी का समाधान
अश्वगंधा एक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल सदियों से होता रहा है। इसे “भारतीय जिनसेंग” भी कहा जाता है।
अश्वगंधा के फायदे:
अश्वगंधा कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) को कंट्रोल करता है।
अश्वगंधा मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
अश्वगंधा यौन इच्छा और प्रदर्शन को बढ़ाता है।
यह शुक्राणु की संख्या और गतिशीलता दोनों को सुधारता है।
दोनों का साथ में सेवन करने से होते हैं ये लाभ
शिलाजीत और अश्वगंधा का सेवन साथ में करने से यौन स्वास्थ्य पर दोगुना प्रभाव पड़ता है।
यह मिश्रण शुक्राणुओं की संख्या और उनकी क्वालिटी को सुधारने में अहम भूमिका निभाता है।
यह पुरुष हार्मोन को बढ़ाने और संतुलित रखने में सहायक है।
इस तरह करें सेवन
दूध के साथ सेवन: शिलाजीत और अश्वगंधा का सेवन आप पाउडर के रूप में दूध में मिला कर कर सकते हैं।
समय: इसका सेवन करने का सबसे अच्छा समय रात है।
मात्रा: शिलाजीत और अश्वगंधा की सही मात्रा के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लें।
नोट: शिलाजीत और अश्वगंधा का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।
This news has been sourced and edited from indianews.