मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शेखावटी का दौरा, यहां जानिए 19 से 21 अप्रैल तक का शेड्यूल और खास कार्यक्रम
aapkarajasthan April 18, 2025 04:42 PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 19 से 21 अप्रैल तक शेखावाटी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे सीकर, झुंझुनू और चूरू जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 10 से अधिक सरकारी बैठकें और जनसुनवाई करेंगे। वे यमुना जल परियोजना के संबंध में जनता से फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री धन्ना भगत जी की 610वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे। वे सरकारी बैठकों और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

पेयजल और सिंचाई समस्या का स्थायी समाधान
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते की पहली किस्त शेखावाटी पहुंचने वाली है। इससे चूरू, सीकर और झुंझुनू में पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।मुख्यमंत्री का कहना है कि "30 साल तक कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए, हमने आते ही यमुना जल समझौते को धरातल पर लागू करने की पहल की। यह सिर्फ पानी नहीं, विश्वास की धारा है।"

सीएम यहां 3 दिन तक दौरे पर रहेंगे
19 अप्रैल: जयपुर से रवाना होकर आमेर, चौमूं, श्रीमाधोपुर, खंडेला, नीमकाथाना, धोद, लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
20 अप्रैल: मंडावा, नवलगढ़, झुंझुनूं, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, सूरजगढ़ और पिलानी।
21 अप्रैल: मलसीसर बांध का निरीक्षण, चूरू में संकल्प दिवस और फागी में धन्ना भगत जयंती समारोह में शामिल होंगे।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.