बदायूं की प्रेम कहानी: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला, जो चार बच्चों की मां है, अपने समधी के साथ भाग गई। यह मामला तब प्रकाश में आया जब महिला के पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति ने बताया कि उसकी पत्नी का अपने ही समधी के साथ संबंध था, जो रात में घर आता था और सुबह चले जाता था।
महिला की इस हरकत ने सभी को चौंका दिया है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि यह जोड़ी सास-दामाद से भी आगे बढ़ गई है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी ममता जब अकेली होती थी, तब समधी आधी रात को घर आता था। वह रात 12 बजे आता और सुबह होते ही चला जाता था। अब महिला घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है।
महिला का बेटा सचिन बताता है कि जब उनके पिता घर पर नहीं होते थे, तो मां अपने समधी को बुलाती थीं। इसके बाद वह बच्चों को दूसरे कमरे में भेज देती थीं और दरवाजा बंद कर देती थीं। अगली सुबह ही दरवाजा खुलता था। पड़ोसियों का कहना है कि समधी रात में देर से आता था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।