झारखंड देश के पूर्वी भारत में स्थित एक प्रमुख एवं खूबसूरत राज्य है। झारखंड की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी और इसकी राजधानी रांची है।झारखंड पूर्वी भारत का एक राज्य है, जिसे 'जंगलों की भूमि' के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य अपने खूबसूरत झरनों, पहाड़ों और कई धार्मिक स्थलों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।
मसमोहना घाटी की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको बता दें कि यह खूबसूरत जगह झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित एक पहाड़ी इलाका है, जो अपनी खूबसूरती से हर किसी का मन मोह सकता है। यह रामगढ़ मुख्य शहर से थोड़ी दूरी पर है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मसमोहना घाटी राजधानी रांची से करीब 55 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा मसमोहना घाटी-पतरातू से करीब 22 किमी, बोकारो से करीब 91 किमी और धनबाद से करीब 128 किमी दूर है।
मसमोहना घाटी कई कारणों से जानी जाती है। यह घाटी विशेष रूप से अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, शांत वातावरण, हरियाली और मनमोहक दृश्यों के लिए जानी जाती है। यह घाटी चारों ओर से घने जंगलों और पहाड़ों से घिरी हुई है।
मसमोहना घाटी प्राकृतिक झरनों, नदियों और झीलों के लिए जानी जाती है। यह घाटी अपनी सुन्दरता के साथ-साथ जैविक विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि इस घाटी से रेलगाड़ी गुजरती है और रेल यात्रा के दौरान कई अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं। आप यहां शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
मसमोहना घाटी पर्यटकों के लिए स्वर्ग का काम करती है। खासकर, प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस घाटी का शांत और शुद्ध वातावरण भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
मसमोहना घाटी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैम्पिंग के लिए भी जानी जाती है। मसमोहना घाटी झारखंड में एक पिकनिक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। सप्ताहांत पर झारखंड के कई शहरों से लोग रिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिताने यहां आते हैं।
मसमोहना घाटी में कई ऐसी शानदार और खूबसूरत जगहें हैं, जहां एक बार घूमने के बाद आप आनंदित हो जाएंगे। जैसे- मसमोहना व्यू प्वाइंट और मसमोहना झील जैसी आकर्षक जगहों का भ्रमण किया जा सकता है। मानसून में इस घाटी की सुन्दरता अपने चरम पर होती है।इसके अलावा, आप मसमोहना मंदिर भी देख सकते हैं, जो पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। आप मसमोहन घाटी में आसपास के गांवों का भी भ्रमण कर सकते हैं।