
गर्मियों के लिए ताजगी भरा फल सलाद
गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए फल सलाद: गर्मियों के मौसम में हमें ताजगी भरी और हल्की चीजें खानी चाहिए। इससे न केवल हमारी सेहत बेहतर होती है, बल्कि हमारी त्वचा पर भी निखार आता है। इस मौसम में हमें अधिक से अधिक पानी पीने के साथ-साथ सलाद, फल और जूस का सेवन करना चाहिए। यह हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखता है। आइए जानते हैं कि घर पर फलों का सलाद कैसे तैयार करें।
गर्मियों के लिए ताजगी भरा फल सलाद
फल सलाद के फायदे
फलों से बने सलाद के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- फलों में मौजूद विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज हमारी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं।
- गर्मियों में मिलने वाले फलों जैसे संतरा, अंगूर, नाशपाती, और तरबूज में विटामिन C होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- इन फलों में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है।
- फलों के सलाद में फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं।
- फलों से हमें तात्कालिक ऊर्जा मिलती है, जिससे भूख कम लगती है, और यह वजन घटाने में भी सहायक होता है।
गर्मियों के लिए फल सलाद बनाने की विधि
- पहले गर्मियों में मिलने वाले फलों जैसे अमरूद, तरबूज, खीरा, गाजर, संतरा, अंगूर, सेब, अनार, पपीता, केला, कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, और लीची को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इसमें काला नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। आपका तैयार है, इसे सर्व करें।