Himachali Khabar
हरियाणा के सिरसा मेें आगामी 29 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से श्री गीता भवन मंदिर के प्रांगण में श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए सचिव जयप्रकाश शर्मा व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि 29 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे हवन होगा।
जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से आहूति डालकर पुण्य कमाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे भगवान परशुराम चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। माल्यार्पण कार्यक्रम में समस्त समाज के प्रबुद्धजन भाग लेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भगवान परशुराम संकीर्तन व प्रवचन होंगे। दोपहर 12 बजे से प्रसाद व भंडारा आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। सचिव ने बताया कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज को भ्रमित करने के लिए श्री ब्राह्मण सभा रजि. के नाम से परशुराम धर्मशाला में कार्यक्रम करवा रहे हंै। यह कार्यक्रम श्री ब्राह्मण सभा रजि. से संबंधित नहीं है।