पहलगाम हमले के बाद CM मोहन यादव ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए विशेष निगरानी के निर्देश
Webdunia Hindi April 27, 2025 08:42 AM

Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राज्य में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को अधिकारियों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पाकिस्तानी वीजाधारक नागरिकों को चिन्हित कर गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन अनुसार वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। साथ ही प्रदेश में अध्यनरत जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

खबरों के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राज्य में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए आज पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को अधिकारियों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

ALSO READ:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पाकिस्तानी वीजाधारक नागरिकों को चिन्हित कर गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन अनुसार वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो। साथ ही प्रदेश में अध्यनरत जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं हो।

यह निर्देश पूर्व सरकारों में प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किए गए जिनका जाने-अनजाने समुचित पालन नहीं हो रहा था, अब पुन: निर्देश जारी कर उचित व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित संदेशों और वीडियो पर सतत दृष्टि रखने के निर्देश दिए। यदि कोई भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है तो अविलंब इसका खंडन करें और सही जानकारी से अवगत कराएं। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Edited By : Chetan Gour
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.