Parshuram Jayanti Mahotsav ब्राह्मण समाज की ताकत को समझते हैं सीएम सैनी : विनोद शर्मा
sabkuchgyan April 27, 2025 05:27 PM

Parshuram Jayanti Mahotsav : ब्राह्मण समाज की ताकत को समझते हैं सीएम सैनी : विनोद शर्मा

पंचकुला परशुरम जयती महोत्सव, पंचकुला: हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आज आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ की। इसके अलावा पंडित विनोद शर्मा ने पहलगाम हमले का जिक्र किया और कार्यक्रम में मौजूद जनता को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमले हमले के गुनहगारों को हर हालत में कठघरे में खड़ा करके रहेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी जो कहते हैं, उसे करते भी हैं : पूर्व केंद्रीय

सीएम सैनी की तारीफ करते हुए पंडित विनोद शर्मा ने कहा, चुनाव मुख्यमंत्री सैनी जो जनता से वादे किए हैं वह उन्हें पूरा कर रहे हैं और पूरा करेंगे, क्योंकि वह जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। सीएम सैनी की खास बात यह है कि वह जनता की भावना को समझते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री सैनी ब्राह्मण समाज की ताकत व अहमियत को भी समझते हैं। वह जो फैसला करते हैं उसे पूरा करते हैं।

पीएम मोदी के रहते देश पर नहीं आ सकता संकट

पंडित विनोद शर्मा ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, कार्यक्रम में मौजूद लोग भी यह समझते हैं पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान ने हमारे देश पर बुरी नजर डाली है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते हुए देश पर कोई संकट नहीं आ सकता, क्योंकि मोदी जी के साथ पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

पहलगाम के पीड़ितों को अवश्य इंसाफ दिलाएंगे प्रधानमंत्री

पंडित विनोद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के अगले दिन में बिहार के मधुबनी में जनसभा के दौरान साफ कर दिया है कि जिन्होंने इस क्रूर कृत्य को अंजाम दिया है वह दुनिया के किसी भी कोने में हों, हम उन्हें ढूंढ कर हमले का शिकार बने 26 लोगों को इंसाफ दिलाएंगे।

संकट में देश का राजा करता है जंग की अगुवाई

पंडित विनोद शर्मा ने कहा, गीता में यह कहा गया है कि जब धर्म और देश पर कोई संकट आता है तो उसकी रक्षा के लिए देश का राजा सबसे आगे होकर युद्ध करता है। पहलगाम में सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया है।

ये भी पढ़ें: Panchkula News: भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में पहुंचे सीएम सैनी, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने फरसा भेंटकर किया स्वागत

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.