Jokes: नेपाली नौकर - ओ शाब जी!!मोटर खराब हो गई।। साहब जी- इस कम्बख्त मोटर को भी सुबह ही खराब होना था, नौकरः क्या करूं शाब जी फैंक दें इशको क्या? पढ़ें आगे..
Varsha Saini April 29, 2025 05:45 PM

Joke 1:

बच्चा दादी के पास आया और बोला
दादी माँ आप टे…. बोल कर दिखाओ
टे…
फिर से बोलो टे..
कितना बढिया बोलती हैं. आप मम्मी को
क्यों नहीं सुना देतीं !!
क्या मतलब तेरी मम्मी को क्यों सुनाऊँ?
वह अपनीं सहेलियों से कह रही थीं,
इसकी दादी पता नहीं कब टे….बोलेंगी.

Joke 2:

पप्पू ने अमरुद लिए तो उसमें
से कीड़ा निकला
पप्पू अमरुद वाले से: इसमें
तो कीड़ा है।

अमरुद वाला:- ये किस्मत की बात है।
क्या पता अगली बार मोटरसाइकिल निकल जाए
पप्पू : 2 किलो और दे दो।

f

Joke 3:

अंग्रेज सिपाही से,- इस आदमी का कान काट दो
आदमी – नही मेरा कान मत काटो
नही तो मैं अंधा हो जाऊँगा
अंग्रेज- बेवकूफ़ कोई कान काटने से अँधा होता है।
आदमी – अरे बेवकूफ़ कान काट देगा तो
चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाउँगा

Joke 4:

एक चीता सिगरेट पीने ही वाला था कि अचानक
चूहा वहाँ आया और बोला,,
“भाई छोड़ दो नशा, आओ मेरे साथ, देखो जंगल
कितना खूबसूरत है। “चीता चूहे के साथ चल दिया।
आगे हाथी कोकीन ले रहा था, चूहा फिर बोला,
“भाई छोड़ दो नशा, आओ मेरे साथ, देखो जंगल
कितना खूबसूरत है।

“हाथी भी साथ चल दिया।
आगे शेर व्हिस्की पीने की तैयारी कर रहा था,
चूहे ने उसे भी वही कहा। शेर ने ग्लास एक साइड में
रखा और चूहे को 5-6 थप्पड़ मारे।
हाथी बोला: अरे भाई क्यों मार रहे हो इस बेचारे को?
शेर बोला, “ये साला रोज़ भांग पीके ऐसे ही सबको
पूरी रात जंगल घुमाता है।

h

Joke 5:

नेपाली नौकर : (सुबह सुबह)- ओ शाब जी!!
मोटर खराब हो गई।।
साहब जी बड़ा परेशान अब क्या करुं??
इस कम्बख्त मोटर को भी सुबह ही खराब
होना था।

नौकरः क्या करूं शाब जी फैंक दें इशको क्या?
साहब जी : पागल है क्या, करवाता हूं शाम तक ठीक.
नौकर : ठीक है शाब जी तो फिर आज
आलू में मोटर के बदले गोबी डाल देता
हूँ शाब जी …..
साहब : दे चप्पल…दे चप्पल

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.