आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और दोनों ने ही पिछले मैच में शानदार जीत हासिल की थी। हार्दिक पांड्या की टीम 10 मैच में 6 जीत, 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे और राजस्थान 10 मैच में तीन जीत, 6 अंक के साथ 8वें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस अगर आगामी मैच में जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर लेगी। लेकिन अगर राजस्थान की टीम मैच हार जाती है तो वे टॉप-4 के रेस से बाहर हो जाएंगे। आइए दोनों टीमों के बीच मैच से पहले आपको उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्डराजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 14 में RR और 15 में MI ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है। दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
मैच | 30 |
राजस्थान रॉयल्स | 14 |
मुंबई इंडियंस | 15 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 01 |
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 6 में राजस्थान रॉयल्स और दो में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है।
RR vs MI: आखिरी पांच मैचों का रिजल्टराजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों में से तीन बार RR और दो बार MI ने जीत दर्ज की है।
राजस्थान रॉयल्स 9 विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट से जीता
मुंबई इंडियंस 6 विकेट से जीता
मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स 23 रन से जीता
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11ः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महिश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11ः रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह