इंटरनेट डेस्क। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। मैच में मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा पाए। मुकाबले में शिकस्त के बावजूद सूर्यकुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पहले नंबर पर पहुंचे सूर्या
सूर्यकुमार ने 24 गेंद पर 35 रन बनाए इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके निकले। इस दौरान सूर्यकुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इस सीजन में उनके 500 रन पूरे हो गए। उनके 12 मैचों में 510 रन हो गए हैं। सूर्या का औसत 63.75 और स्ट्राइक रेट 170.56 का रहा है। वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
सूर्या ने 500 रन का आंकड़ा पार करते हुए एक खास रिकॉर्ड बनाया है, वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। सूर्या ने मुंबई के लिए ऐसा तीसरी बार किया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ा है, तेंदुलकर-डिकॉक ने 2-2 बार ऐसा किया था।
pc- espncricinfo.com