Good news: पांच दिन पहले ही केरल तट पर पहुंचेगा मानसून! मौसम विभाग ने बता दी है ये तारीख
samacharjagat-hindi May 10, 2025 07:42 PM

इंटरनेट डेस्क। मानसून का इंतजार कर रहे देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि इस बार मानसून पांच दिन पहले ही केरल तट पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

विभाग के अनुसार, इस बार मानसून केरल तट पर 27 मई को पहुंच सकता है। आम तौर पर यहां पर 1 जून को मानसून का प्रवेश होता है। मौसम विभाग के अनुसार, यदि इस बार मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह साल 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। साल 2009 में केरल पट पर मानसून 23 मई को आया था।

आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक जून तक केरल में दस्तक देने के बाद ये 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। आपको बता दें कि अभी देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। राजस्थान में आज बीस जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.