सूर्य, बुध मेष राशि में, बृहस्पति वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तुओं का दान करें।
वृष- आप सुखी जीवन जिएंगे। नौकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमियों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तुएं अपने पास रखें।
मिथुन- शत्रुओं पर आपका प्रभुत्व रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर निर्णय लें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार की दृष्टि से शुभ समय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, सतर्क रहें। जमीन, मकान और वाहन खरीदने का समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। झगड़े से बचें। लाल वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- साहस रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
तुला- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
वृश्चिक- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवन में जरूरत के मुताबिक चीजें मिलेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
धनु- मन परेशान रहेगा। चिंताएं बनेंगी। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। सिर दर्द, आंख दर्द आदि रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। यात्रा की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ- शासन-सत्ता पक्ष का लाभ मिलेगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन- भाग्य साथ देगा। यात्रा की संभावना बनेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान भी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।