मेष राशि में बुध। वृषभ राशि में सूर्य। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। धनु राशि में चंद्रमा। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
16 मई 2025 का राशिफल-
मेष- भाग्य आपका साथ देगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी चीजों का दान करना शुभ रहेगा।
वृष- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली चीजों का दान करें।
मिथुन- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। शुभता के प्रतीक बनेंगे। प्रेमी युगलों का मिलन होगा। बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु की प्रार्थना करते रहें।
कर्क- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रुओं का आह्वान भी होगा। विजय आपकी होगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पढ़ने-लिखने में समय लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- जमीन, मकान और वाहन खरीदने के योग बनेंगे लेकिन पारिवारिक कलह की भी संभावना है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। कलह से बचें। नीली वस्तु अपने पास रखें।
तुला- साहस रंग लाएगा। आजीविका में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। आपके प्रियजन आपका साथ देंगे। सभी कंधे से कंधा मिलाकर आपका साथ देंगे। पीली वस्तु दान करें।
वृश्चिक- धन का आगमन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम और संतान साथ है और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु दान करें।
धनु- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान अभी थोड़ा मध्यम है और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। आंखों में दर्द, सिर दर्द, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी की पूजा करते रहें।
कुंभ- आय के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तुएं पास रखें।
मीन- व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा लेकिन चीजें बेहतर होने की ओर जा रही हैं। प्रेम-संतान और व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तुएं पास रखें।